Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

25 October 2025 | बिहार के शिक्षा जगत की संपूर्ण खबर – एक क्लिक मे पढ़ें

arcarrierpoint

By arcarrierpoint

Updated On:

बिहार के शिक्षा जगत की संपूर्ण खबर

25 October 2025 | बिहार के शिक्षा जगत की संपूर्ण खबर – एक क्लिक मे पढ़ें – A r Carrier Point के ऑफिसियल वेबसाईट पर आप सभी का स्वागत है। आज है 25 अक्टूबर और दिन है शनिवार । आईए पढ़तें हैं शिक्षा जगत की आज की संपूर्ण खबरें-

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से इंटर बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए जो रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है। तो उसके लिए अंतिम तिथि बढ़ा दिया गया है। और छात्र 25 अक्टूबर से 8 नवंबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं। और अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। यहां पर हम आपको बताते चलें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 11वीं में ही इंटर बोर्ड एग्जाम का रजिस्ट्रेशन का कार्य संपन्न कर लेता है।

तो जितने भी विद्यार्थी अभी वर्तमान में 11वीं में है। उनका रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है । तो आपकी अंतिम तिथि पहले 24 अक्टूबर तक ही निर्धारित था । जिसे बढ़ाकर अब 8 नवंबर कर दिया गया है।  तो जितने भी विद्यार्थी किसी कारण से अभी तक कक्षा 11 वीं  का रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भरें है । अर्थात की इंटर बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराए हैं। तो अपने प्लस टू विद्यालय में संपर्क करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

 साथ ही साथ आपको यह भी ध्यान रखना है कि जो भी अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर विद्यालय में जमा करेंगे । उसके बाद विद्यालय आपको एक प्री फील्ड घोषणा पत्र डाउनलोड करके देगा । जिसमें आपके द्वारा भरा गया रजिस्ट्रेशन फॉर्म की पूरी जानकारी उसमें होगा । तो उसमें पूरा जानकारी अच्छा से मिलकर अगर कुछ भी गलत है। तो विद्यालय से निर्धारित समय अवधि में आप उसमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार भी कर सकते हैं । अगर कुछ भी गलत नहीं है । तो जो घोषणा पत्र विद्यालय से आपको मिलेगा , उस पर अपना हस्ताक्षर करके अपना माता-पिता अथवा अभिभावक से हस्ताक्षर करा कर जरूर विद्यालय में जमा कर दें। अर्थात की इसके माध्यम से बिहार बोर्ड आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में ही कुछ भी त्रुटी रह गया तो उसको सुधार का अवसर प्रदान कर रहा है।

बिहार राज्य के स्कूलों के बालक और बालिका वर्ग के बीच राज्य स्तरीय इंटर स्कूल पाइप बैंड और ब्रास बैंड प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी । आई समझते हैं इस प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से-

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस प्रतियोगिता में राज्य के सरकारी स्कूल के कक्षा 9वी से 12वीं तक के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे । इसके साथ-साथ सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड के बच्चे भी इसमें सम्मिलित होंगे ।

इस प्रतियोगिता में सभी विद्यालय अपने कक्षा 9वी 10वीं 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के बालक बालिका वर्ग में अलग-अलग पाइप बैंड टीम और ब्रास बैंड टीम तैयार करेंगे । और उनकी प्रस्तुति की 10 से 15 मिनट की वीडियो तैयार करके गूगल फॉर्म के माध्यम से 25 नवंबर तक उक्त वीडियो को राज्य कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे । वीडियो तैयार करने में होने वाले खर्च की राशि पंजीकृत विद्यालय के छात्र कोष में उपलब्ध कराई जाएगी। जिस भी विद्यालय के जो टीम विजई होंगे उनको राज्य स्तर परप्रतियोगिता में सम्मिलित होकर आकर्षक्  इनाम जीतने का मौका मिलेगा । आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि प्रतियोगिता के आयोजन संबंधित निर्देश 30 अक्टूबर तक सभी विद्यालय में पहुंचा दिया जाएगा। और इस प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा।

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने किया नई पहल। जितने भी विद्यार्थी सरकारी स्कूल में कक्षा दसवीं 11वीं 12वीं में है उनको प्रतियोगिता परीक्षा की ऑनलाइन तैयारी कराई जाएगी । इसके लिए सभी विद्यालय के लैब में विशेष कक्षाएं शुरू होगी ।

योजना का उद्देश्य है कि सरकारी स्कूल के मेधावी विद्यार्थी को डॉक्टर इंजीनियर या अन्य गवर्नमेंट परीक्षाओं की के लायक शुरू से ही बनाया जाए। इसके तहत सभी उच्च माध्यमिक स्कूल में कंप्यूटर और बड़ी स्क्रीन वाली टीवी लगाए जाएंगे। और जो विद्यार्थी विज्ञान विषय में रुचि रखते हैं उनको डॉक्टर इंजीनियर बनने योग्य बनाया जाएगा।  और जो विद्यार्थी विज्ञान विषय में रुचि नहीं रखते उन्हें एसएससी रेलवे जैसे प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। शिक्षा विभाग इसके लिए जल्द ही नाम चिन्ह संस्थाओं के विशेषज्ञों से समझौता करने वाला है। इस योजना में आईआईटी कानपुर के शिक्षक सहयोग करेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल में ऑनलाइन कक्षाएं चलेगा । और हर सप्ताह टेस्ट होगा । इसके जरिए मेधावी विद्यार्थियों को पहचान कर आगे की तैयारी के लिए अधिक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

जितने भी अभ्यर्थी पटना या पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के स्नातक 4 वर्षीय कोर्स में अपना नामांकन कराए हैं । तो आप सभी छात्र-छात्राओं का छठ बाद इंटरनल परीक्षा होगा । और दिसंबर में मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा । और जनवरी से दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू हो जाएगी ।

यहां पर आपकी जानकारी के लिए बता दे की चार वर्षीय स्नातक में अब चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम सीबीसीएस  लागू है। इसमें प्रत्येक सेमेस्टर में दो इंटरनल परीक्षाएं होती है । और दोनों परीक्षा में पास होने पर ही मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति दिया जाता है। तो सभी पाटलिपुत्र और पटना यूनिवर्सिटी में नामांकित विद्यार्थी अपने इंटरनल परीक्षा के लिए तैयार रहे । क्योंकि छठ बाद आपकी इंटरनल परीक्षा का आयोजन होगा । और दिसंबर में मुख्य परीक्षा का । और जनवरी से दूसरे सेमेस्टर के लिए पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी । छठ बाद जैसे ही यूनिवर्सिटी खुलेगा । तो इसके लिए वकायदा रूटिंग और विस्तृत अपडेट जारी होगा ।

  • बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केन्द्र तैयार – फरवरी में परीक्षा

    बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केन्द्र तैयार – फरवरी में परीक्षा

    बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केन्द्र तैयार – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आगामी वार्षिक मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 की प्रशासनिक तैयारियों को तेज कर दिया है। परीक्षा प्रक्रिया को कदाचारमुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने विशेष कार्य योजना तैयार करनी शुरू कर दी है। आगामी…

  • बिहार बोर्ड इंटर सेंट अप परीक्षा 2027 का रूटिन, प्रश्नपत्र, सिलेबस जारी

    बिहार बोर्ड इंटर सेंट अप परीक्षा 2027 का रूटिन, प्रश्नपत्र, सिलेबस जारी

    बिहार बोर्ड इंटर सेंट अप परीक्षा 2027 -:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सेंट अप परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा मुख्य इंटर बोर्ड परीक्षा 2027 से पहले आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण जांच परीक्षा है। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल…

  • बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंट अप परीक्षा 2027 का रूटिन प्रश्नपत्र सिलेबस जारी

    बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंट अप परीक्षा 2027 का रूटिन प्रश्नपत्र सिलेबस जारी

    बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंट अप परीक्षा 2027 का रूटिन प्रश्नपत्र सिलेबस जारी -:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सेंट अप/जांच परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा मुख्य मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2027 से पहले आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण परीक्षा है। बिहार बोर्ड…

  • बिहार बोर्ड के मैट्रिक इंटर परीक्षा 2027 का नया परीक्षा पैटर्न जारी- बड़ा बदलाव

    बिहार बोर्ड के मैट्रिक इंटर परीक्षा 2027 का नया परीक्षा पैटर्न जारी- बड़ा बदलाव

    बिहार बोर्ड के मैट्रिक इंटर परीक्षा 2027 -:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न समझना बेहद जरूरी है। परीक्षा में कितने वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions) पूछे जाते हैं, कितने प्रश्नों के उत्तर OMR शीट पर देने होते…

  • छठी से 12वीं तक के छात्राओं को मिलेगा हाइजिन किट – प्रोत्साहन योजना

    छठी से 12वीं तक के छात्राओं को मिलेगा हाइजिन किट – प्रोत्साहन योजना

    छठी से 12वीं तक के छात्राओं को मिलेगा हाइजिन किट – मासिक धर्म के प्रति स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य के स्कूलों में कक्षा छठी से बारहवीं तक पढ़ने वाली करीब 44 लाख छात्राओं को हाइजिन किट उपलब्ध कराई जाएगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इसके लिए तैयारी शुरू कर…

बिहार यूनिवर्सिटी से जितने भी विद्यार्थी 4 वर्षीय  स्नातक कोर्स के सत्र 2025 से 29 में नामांकन लियें  हैं। तो आप सभी स्नातक में नामांकित छात्रों का नवंबर में रजिस्ट्रेशन होगा । इसके लिए रोल नंबर तैयार कर लिया गया है ।

आप जानते हैं कि आप किसी भी यूनिवर्सिटी से 4 वर्षीय स्नातक कोर्स कर रहे हैं । तो हर एक 6 महीने पर सेमेस्टर की परीक्षा होती है । वहीं पर 3 महीने पर कॉलेज स्तर पर मीड  सेमेस्टर टेस्ट का आयोजन होता  है। और इसका अंक जोड़कर ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाता है । लेकिन इस साल बिहार यूनिवर्सिटी की लापरवाही और कॉलेज की मनमानी के वजह से अभी कुछ दिन पहले तक नामांकन की प्रक्रिया ही चला है ।

 हालांकि बिहार यूनिवर्सिटी में स्पष्ट किया है। की छठ की छुट्टी बाद जैसे ही विश्वविद्यालय खुलेगा तो सर्वप्रथम स्नातक पार्ट वन में नामांकित छात्र-छात्राओं का जो रोल नंबर तैयार है उनको दिया जाएगा। उनका रजिस्ट्रेशन होगा । और उसके बाद आगे की परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।

जितने भी विद्यार्थी मैट्रिक या इंटर की बोर्ड एग्जाम उत्तीर्ण  करके। और मैट्रिक इंटर पास प्रोत्साहन राशि 2025 के लिए आवेदन कर दिए हैं । तो जिनका भी फॉर्म फाइनलाइज हो गया उनके खाते में काफी दिन से पैसा आ रहा है । । और जो विद्यार्थी अभी तक आवेदन नहीं किए हैं वह आवेदन कर सकते हैं वर्तमान में अभी आवेदन की प्रक्रिया भी चल रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि मैट्रिक उत्तीर्ण करने वाले प्रथम श्रेणी के  छात्र-छात्राओं को ₹10000 । और एससी-एसटी कैटेगरी के विद्यार्थियों को द्वितीय श्रेणी से  उत्तीर्ण करने पर भी ₹8000 दिया जाता है। वहीं पर इंटर बोर्ड एग्जाम उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को ₹25000 प्रोत्साहन राशि दिया जाता है। जो भी छात्र-छात्राएं इसके लिए आवेदन कर दिए हैं और अगर आपके आवेदन में कोई भी त्रुटि नहीं है। तो इसके लिए पैसा भेजा जा रहा है । अगर आपका स्टेटस सभी चीज सही शो कर रहा है । तो आपको धैर्य बनाकर रखना है। जल्दी आपके खाते में पैसा आएगा ।

BSEB Update

Scholarship

arcarrierpoint

arcarrierpoint

यह वेबसाइट Sumit Sir के निर्देशन में संचालित है। इस बेवसाइट पर सही और सटीक जानकारी सबसे पहले उपलब्ध कराया जाता है। सुमित सर के पास पिछले पांच साल से ऑनलाइन और ऑफलाइन पढाने का अनुभव है। धन्यवाद।

Leave a Comment

ताजमहल के बारे नहीं जानते होगें ये फैक्टस बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं तो ये जरूर जाने सुबह सुबह ब्लैक कॉफी पिने के फायदे 2026 में लंच होने वाले दमदार फोन 1 डॉलर 91 रूपया के बराबर क्या है वजह देखें