बिहार बोर्ड कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा 2026 का रूटिन जारी- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर आधिकारिक निर्देश जारी कर दिया गया है। यदि आप भी बिहार बोर्ड से कक्षा 9वीं में अध्ययन कर रहे हैं और Annual Exam 2026 में शामिल होने वाले हैं, तो अब आपकी फाइनल परीक्षा 18 मार्च 2026 से शुरू होने जा रही है। इस पोस्ट में हम आपको कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे –
- कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा क्या है?
- कौन-कौन छात्र परीक्षा दे सकते हैं?
- प्रश्नपत्र कहां से आएगा?
- कितने सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे?
- कॉपी जांच कहां होगी?
- परीक्षा सेंटर कहां रहेगा?
- एडमिट कार्ड जारी होगा या नहीं?
- फेल होने पर क्या होगा?
- रिजल्ट कहां जारी होगा?
- कक्षा 9वीं परीक्षा का रूटीन क्या है?
BSEB 9th Annual Exam 2026
कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा एक विद्यालय स्तर की प्रमोशन परीक्षा होती है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्र को कक्षा 10वीं में प्रमोट करना, पूरे वर्ष की पढ़ाई का मूल्यांकन करना, मैट्रिक बोर्ड परीक्षा की तैयारी मजबूत करना यह बिहार बोर्ड की Direct Board Exam नहीं होती, बल्कि विद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा होती है।
| BOARD NAME | BSEB PATNA |
| CLASS 9TH | ANNUAL EXAM 2026 |
| परीक्षा शुरू होने की तिथि | 18 MARCH |
| परीक्षा की अंतिम तिथि | 23 MARCH |
इसमें कौन-कौन छात्र छात्राएं सम्मिलित हो सकते हैं?
इस परीक्षा में वही विद्यार्थी शामिल होंगे जो बिहार बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 9वीं में नामांकित हैं जिनकी विद्यालय में नियमित उपस्थिति दर्ज है जिनका स्कूल रिकॉर्ड एवं नामांकन पूर्ण है सभी छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
9th Annual Exam 2026 – Exam Center
कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा का आयोजन आपके अपने विद्यालय (Home Center) पर होगा। जिस विद्यालय में आपका नामांकन है, उसी विद्यालय में परीक्षा देनी होगी।
कितने सिलेबस से प्रश्न रहेंगे? – 9th Annual Exam Syllabus
कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा 2026 में पूरे वर्ष के Full Syllabus से प्रश्न पूछे जाएंगे। NCERT आधारित प्रश्न महत्वपूर्ण अध्यायों से अधिक सवाल वस्तुनिष्ठ एवं लिखित प्रश्न शामिल इसलिए छात्रों को पूरा सिलेबस तैयार करना जरूरी है।
Admit Card Of 9th Annual Exam 2026
इस परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड के तरफ से कोई भी ऑफिशियल एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। क्योंकि यह आपके विद्यालय के स्तर पर आयोजित होने वाला एकमात्र आंतरिक जांच परीक्षा है।
प्रश्न पत्र कहां से आएगा?
कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा का प्रश्नपत्र बिहार बोर्ड की अधिकृत गोपनीय एजेंसी द्वारा जिला स्तर पर भेजा जाएगा वितरण केंद्र से विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाएगा विद्यालय स्वयं प्रश्नपत्र तैयार नहीं करेगा।
कॉपी का जांच कहां होगा?
कक्षा 9वीं वार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिका (Copy Checking) विद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा।
रिजल्ट कहां जारी होगा और कैसे देखें?
इस वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट आपके विद्यालय के स्तर पर जारी किया जाएगा। हालांकि इसके परीक्षा परिणाम को अपलोड करने के लिए समिति एप बनाएगी। अर्थात की समिति के एप पर भी आप इस परीक्षा का परिणाम देख पाएंगे।
परीक्षा में फेल होने पर क्या होगा?
क्योंकि यह विद्यालय के स्तर पर आयोजित होने वाली एकमात्र वार्षिक परीक्षा है। इस परीक्षा में कम अंक आने पर विद्यालय द्वारा पुनः परीक्षा या सुधार परीक्षा ली जा सकती है। हालांकि इस परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है। इस परीक्षा के अंक 10वीं बोर्ड परीक्षा में नहीं जुड़ते, लेकिन कक्षा 10वीं में प्रमोशन के लिए अनिवार्य होते हैं।
Bihar Board 9th Annual Exam 2026 Routine
| CLASS-9TH | ANNUAL EXAM | ROUTINE |
| तिथि | प्रथम पाली | दूसरी पाली |
| 18 मार्च 2025 | मातृभाषा | द्वितीय मातृभाषा |
| 19 मार्च 2025 | गणित व गृह विज्ञान | सामाजिक विज्ञान |
| 20 मार्च 2025 | विज्ञान व संगीत | अंगेजी सामान्य |
| 23 मार्च 2025 | एच्छिक विषय | एच्छिक विषय |
महत्वपूर्ण जानकारी
- परीक्षा अपने ही विद्यालय में होगी
- सभी संकाय के छात्र शामिल होंगे
- 10वीं में प्रमोशन के लिए जरूरी
- प्रश्नपत्र बिहार बोर्ड द्वारा उपलब्ध
Bihar Board Class 9th Annual Exam Routine 2026 Download Link-
निचे दिए गये लिंक से परीक्षा का रूटीन डाउनलोड करें –
| CLASS-9TH ANUUAL EXAM | BSEB EXAM 2026 |
| TYPE | DIRECT LINK |
| OFFICIAL NOTIFICATION | CLICK HERE |
| OFFICIAL WEBSITE | CLICK HERE |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
| YOTUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |



