बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटिनी 2026 का रिजल्ट जारी – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के बाद जिन छात्र-छात्राओं को अपने अंकों पर संदेह था, उनके लिए स्क्रूटिनी (Scrutiny) का विकल्प दिया गया था। जिन विद्यार्थियों ने मैट्रिक स्क्रूटिनी 2026 के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना Matric Scrutiny Result 2026 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड स्क्रूटिनी का रिजल्ट एक ही दिन में सभी छात्रों का जारी नहीं करता है। जैसे-जैसे स्क्रूटिनी की प्रक्रिया पूरी होती है, उसी के अनुसार अलग-अलग समय पर विद्यार्थियों का परिणाम अपडेट होता रहता है। इसलिए जिन छात्रों ने आवेदन किया है उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर लॉग-इन करके अपना रिजल्ट चेक करते रहें।
Bihar Board Matric Scrutiny Result 2026 – महत्वपूर्ण तिथि
| मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी | 29 मार्च 2026 |
| स्क्रूटिनी आवेदन शुरू | 01 अप्रैल 2026 |
| स्क्रूटिनी आवेदन की अंतिम तिथि | 07 अप्रैल 2026 |
| स्क्रूटिनी रिजल्ट जारी होना शुरू | अप्रैल 2026 |
बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटिनी 2026 – आवेदन तिथि
मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने के बाद 01 अप्रैल 2026 से 07 अप्रैल 2026 तक बिहार बोर्ड ने छात्रों को उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच (Scrutiny) के लिए आवेदन करने का मौका दिया था। जिन विद्यार्थियों को लगा कि उनके नंबर अपेक्षा से कम आए हैं या किसी विषय में अंक जोड़ने में गलती हो सकती है, वे छात्र स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते थे।
स्क्रूटिनी के बाद बिहार बोर्ड क्या-क्या जांच करता है?
जब कोई छात्र स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करता है, तब बिहार बोर्ड उसकी उत्तर पुस्तिका की पुनः जांच करता है। इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से निम्नलिखित चीजों की जांच की जाती है –
- अंकों का जोड़ सही है या नहीं
- कोई प्रश्न जांच से छूट तो नहीं गया
- किसी उत्तर के अंक जोड़ने में गलती तो नहीं हुई
- मार्किंग में कोई तकनीकी त्रुटि तो नहीं हुई
अगर इन जांचों के दौरान कोई गलती मिलती है तो छात्र के अंक बढ़ या घट भी सकते हैं।
स्क्रूटिनी में अंक कितना बढ़ सकता है?
बहुत से छात्र यह जानना चाहते हैं कि स्क्रूटिनी में अंक कितना बढ़ सकता है। इसका कोई निश्चित नियम नहीं है। संभावनाएं:
- अगर उत्तर सही पाया जाता है तो अंक बढ़ सकते हैं
- अगर पहले गलती से ज्यादा अंक मिल गए हों तो अंक कम भी हो सकते हैं
- अगर सब कुछ सही पाया गया तो अंक वही रहेंगे
इसलिए स्क्रूटिनी का रिजल्ट आने के बाद ही अंतिम अंक तय माने जाते हैं।
बिहार बोर्ड का ऑफिशियल अपडेट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आधिकारिक अपडेट के अनुसार काफी विद्यार्थियों के अंक में बढ़ोतरी हुई है और कई विद्यार्थियों के अंक पहले के समान ही यथावत बने हुए हैं।
स्क्रूटिनी रिजल्ट कैसे जारी होता है?
बिहार बोर्ड स्क्रूटिनी का रिजल्ट अक्सर एक ही दिन में सभी छात्रों के लिए जारी नहीं करता। जैसे-जैसे कॉपियों की जांच पूरी होती है वैसे-वैसे छात्रों का रिजल्ट पोर्टल पर अपडेट होता जाता है। इसलिए जिन छात्रों ने आवेदन किया है उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना रिजल्ट चेक करते रहें।
Bihar Board Matric Scrutiny Result 2026 कैसे चेक करें?
मैट्रिक स्क्रूटिनी रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर Matric Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें
- Submit बटन पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आपका Scrutiny Result दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं
Matric Scrutiny Result 2026 Check – सबसे आसान तरीका
मैट्रिक स्क्रूटिनी का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। फिर आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। उसमें आपको अपना Roll Code और Roll Number भरना होगा और View Result पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको साफ-साफ दिख जाएगा कि स्क्रूटिनी से पहले आपके कितने अंक थे स्क्रूटिनी के बाद आपको कुल कितना अंक मिला है
Matric Scrutiny Result 2026 Download Link
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटिनी रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं –
| CLASS | 10TH INTERMEDIATE |
| TYPE | SCRUTINY RESULT |
| DOWNLOAD LINK | LINK-1 || LINK-2 |
| OFFICIAL WEBSITE | CLICK HERE |
| OFFICIAL UPDATE | CLICK HERE |
| TELEGRAM CHANNEL | CLICK HERE |
| YOUTUBE CHANNEL | CLICK HERE |
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 जारी – यंहा से करें चेक



