मैट्रिक इंटर परीक्षा 2026- बिहार बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा की सैद्धांतिक विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 2 मार्च से शुरू हुआ है। मूल्यांकन 13 मार्च तक होना है। इस बीच प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन केवल 55 ही उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन करने को कहा गया है। किसी भी स्थिति में परीक्षक एक दिन में इससे अधिक उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन नहीं करेंगे।
एक दिन में अधिकतम 55 कॉपियां ही जांचेंगे परीक्षक
बिहार बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक माध्यमिक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और सभी मूल्यांकन निदेशक को पत्र जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जांच की गुणवत्ता बनी रहे इसके लिए संख्या निर्धारित की गई है।
परीक्षा नियंत्रक माध्यमिक ने गुणवत्तापूर्ण जांच के लिए दिए निर्देश
तय संख्या से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच प्रतिबंधित है। सभी केन्द्र निदेशकों को मूल्यांकन केन्द्र पर इन चीजों पर नजर रखने को कहा गया है। इस नियम का अनुपालन नहीं करने पर संबंधितों के खिलाफ बोर्ड की ओर से कार्रवाई की जा सकती है। बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में राज्यभर से 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
13 मार्च 2026 तक पूरा हुई कॉपी जांच
बिहार बोर्ड की 10वीं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 2 मार्च 2026 से शुरू हो गया है। बोर्ड के निर्देश के अनुसार कॉपी जांच का कार्य 13 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। राज्यभर में कई मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों शिक्षक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच कर रहे हैं।
किस वर्ष कितने तारीख को आएगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट
हर साल बिहार बोर्ड सबसे पहले इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट जारी करता है। लाखों छात्र हर साल परीक्षा के बाद रिजल्ट का इंतजार करते हैं। अगर हम पिछले कई वर्षों के रिजल्ट डेट को देखें तो बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट लगभग हर साल मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह में रिजल्ट जारी कर देता है। और मैट्रिक का रिजल्ट मार्च के अंत या अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी करता है नीचे टेबल में पिछले वर्षों के बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट की तारीख दी गई है।
पिछले वर्षों में बिहार बोर्ड इंटर (12th) रिजल्ट की तारीख
| वर्ष | इंटर रिजल्ट डेट |
| 2026 | मार्च 2025 |
| 2025 | 25 मार्च 2025 |
| 2024 | 23 मार्च 2024 |
| 2023 | 21 मार्च 2023 |
| 2022 | 16 मार्च 2022 |
| 2021 | 26 मार्च 2021 |
| 2020 | 24 मार्च 2020 |
| 2019 | 30 मार्च 2019 |
| 2018 | 6 जून 2018 |
पिछले वर्षों में बिहार बोर्ड मैट्रिक (10th) रिजल्ट की तारीख
| वर्ष | मैट्रिक रिजल्ट डेट |
| 2026 | मार्च 2025 |
| 2025 | 29 मार्च 2025 |
| 2024 | 31 मार्च 2024 |
| 2023 | 31 मार्च 2023 |
| 2022 | 31 मार्च 2022 |
| 2021 | 5 अप्रैल 2021 |
| 2020 | 26 मई 2020 |
| 2019 | 6 अप्रैल 2019 |
| 2018 | 26 जून 2018 |
Bihar Board Result 2026 कब आएगा
अगर पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो इंटर का रिजल्ट 2026 लगभग 20–25 मार्च के बीच जारी होता है मैट्रिक का रिजल्ट 2026 मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी करता है
रिजल्ट कहाँ से चेक करें
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी जानकारी:
- Roll Code
- Roll Number
आधिकारिक वेबसाइट: results.biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in
IMPORTANT LINK
| ARATTAI CHANNEL | CLICK HERE |
| WHATSAPP CHANNEL | CLICK HERE |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
| YOU TUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |
इंटर परीक्षा के बाद करें ये कोर्स – जल्दी लगेगा नौकरी | रिजल्ट से पहले कर लें ये कोर्स



