Bihar board class 12th quarterly exam 2026- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए त्रैमासिक परीक्षा 2026 का आयोजन 01 जुलाई से 08 जुलाई तक किया जा रहा है। यदि आप बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह प्रश्न पत्र आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस पोस्ट के माध्यम से आप Bihar Board 12th Quarterly Exam 2026 hindi Question Paper PDF डाउनलोड कर सकते हैं तथा परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar Board Class 12th Quarterly Exam 2026 hindi Question Paper
इस पोस्ट के माध्यम से छात्र hindi विषय का प्रश्न पत्र PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही उपलब्ध होने पर Objective एवं Subjective प्रश्नों के उत्तर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
12th Quarterly Exam 2026 Exam Center
इस परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड के तरफ से कोई भी ऑफिशियल एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन आपके विद्यालय स्तर पर किया जाता है। अर्थात जिस विद्यालय में आपका नामांकन है, उसी विद्यालय में जाकर आपको परीक्षा देनी होगी।
Admit Card Of 12th Quarterly Exam 2026
इस परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड द्वारा कोई अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाता है। विद्यालय स्तर पर ही छात्रों को परीक्षा में शामिल किया जाता है।
प्रश्न पत्र कहां से आएगा?
कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा 2026 का प्रश्न पत्र बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित सिलेबस के आधार पर तैयार किया जाता है। परीक्षा में जून माह तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
कॉपी का मूल्यांकन कहां होगा?
कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जाएगा।
Bihar Board 12th Quarterly Exam 2026 hindi Details

| Exam Name | Quarterly Exam 2026 |
| Class | 12th (Intermediate) |
| Session | 2026-27 |
| Subject | Hindi |
| Subject Code | 106, 206, 306 |
| Exam Date | 03 जुलाई |
| Sitting | 2nd Shift |
| Time | 02:00 PM – 05:15 PM |
BSEB Class 12th Quarterly Exam 2026 hindi Objective Answer Key
| Q.N. | ANS. | Q.N. | ANS. | Q.N. | ANS. |
| 1. | C | 26. | A | 51. | |
| 2. | A | 27. | C | 52. | |
| 3. | B | 28. | C | 53. | |
| 4. | A | 29. | D | 54. | |
| 5. | D | 30. | C | 55. | |
| 6. | B | 31. | B | 56. | |
| 7. | D | 32. | D | 57. | |
| 8. | B | 33. | B | 58. | |
| 9. | C | 34. | C | 59. | |
| 10. | A | 35. | A | 60. | |
| 11. | A | 36. | C | 61. | |
| 12. | B | 37. | C | 62. | |
| 13. | D | 38. | C | 63. | |
| 14. | B | 39. | A | 64. | |
| 15. | A | 40. | C | 65. | |
| 16. | B | 41. | B | 66. | |
| 17. | A | 42. | C | 67. | |
| 18. | B | 43. | D | 68. | |
| 19. | A | 44. | B | 69. | |
| 20. | B | 45. | A | 70. | |
| 21. | C | 46. | C | ||
| 22. | C | 47. | D | ||
| 23. | B | 48. | C | ||
| 24. | B | 49. | A | ||
| 25. | D | 50. | C |
Objective Answer Key अपडेट है ।
खण्ड – ब
विषयनिष्ठ प्रश्न
(लघु उत्तरीय प्रश्न )
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित है । 10 x 2 = 20
- कवि जायसी ने अपनी एक आँख की तुलना दर्पण से क्यों की है ?
उत्तर- कवि मलिक मोहम्मद जायसी ने अपनी एक आँख की तुलना दर्पण (आईने) से इसलिए की है, क्योंकि दर्पण की तरह उनकी आँख भी निष्पक्ष, दोषरहित और सच्ची होती है
2. कवि सूरदास के अनुसार गायें किस ओर दौड़ पड़ीं ?
उत्तर- कवि सूरदास के प्रथम पद (सूरसागर) के अनुसार, प्रातःकाल होने पर गायें अपनी गौशालाओं से अपने बछड़ों को दूध पिलाने के लिए दौड़ पड़ी थीं।
3. कवि तुलसीदास ‘श्रीरामचरितमानस’ की रचना कब प्रारम्भ किये थे ?
उत्तर-कवि तुलसीदास ने ‘श्रीरामचरितमानस’ की रचना विक्रम संवत 1631 (1574 ईस्वी) में रामनवमी के दिन अयोध्या में प्रारम्भ की थी
4. कवि तुलसीदास का विवाह किसके साथ हुआ था और वे किनकी पुत्री थीं ?
उत्तर- कवि तुलसीदास का विवाह रत्नावली से हुआ था, जो गोण्डा जिले के नारायणपुर गाँव के रहने वाले ब्राह्मण दीनबन्धु पाठक की पुत्री थीं
5. कवि सूरदास का निवास स्थान कहाँ था ?
उत्तर- महाकवि सूरदास का जन्म आगरा और मथुरा के बीच स्थित ‘रुनकता’ (रेणुका क्षेत्र) नामक ग्राम में हुआ था । कुछ विद्वान उनका जन्म स्थान दिल्ली के पास ‘सीही’ नामक ग्राम को भी मानते हैं ।
6. कवि जायसी के अनुसार ‘रकत कै लेई’ का क्या अर्थ है ?
उत्तर- कवि मलिक मुहम्मद जायसी के अनुसार ‘रकत कै लेई’ (रक्त की लेई) का अर्थ अपने रक्त (खून) के आँसुओं से सींचकर काव्य की रचना करना है।
- कवि तुलसीदास ने अपने द्वितीय पद में प्रभु श्रीराम को किन-किन नामों से
सम्बोधित किया है ?
उत्तर- तुलसीदास ने अपने दूसरे पद (विनय पत्रिका) में प्रभु श्रीराम को ‘ठाकुर’, ‘ईस (ईश्वर)’, ‘उमापति (भगवान शिव)’, और ‘दीनदयालु’ जैसे नामों से संबोधित किया है।
8. कवि जायसी की किन्हीं दो रचनाओं के नाम लिखें ।
उत्तर-महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की प्रमुख रचनाएँ ‘पद्मावत’ और ‘अखरावट’ हैं।
9. बालकृष्ण भट्ट का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
उत्तर-प्रसिद्ध निबंधकार और आधुनिक हिंदी गद्य के निर्माता बालकृष्ण भट्ट का जन्म 23 जून, 1844 को इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज), उत्तर प्रदेश में हुआ था।
10. ‘उसने कहा था’ शीर्षक पाठ में जब अमृतसर के बाजार में पहली बार लड़का और लड़की की मुलाकात हुई, उस समय उनकी अवस्था क्या थी ?
उत्तर- उसने कहा था’ शीर्षक कहानी में जब अमृतसर के बाजार में लड़का (लहना सिंह) और लड़की की पहली बार मुलाकात हुई थी, उस समय लहना सिंह की अवस्था (आयु) 12 वर्ष और लड़की की अवस्था 8 वर्ष थी।
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है। 4 × 5 = 20
- “कछुक खात, कछु धरनि गिरावत, छबि निरखति नंद-रनियां ।” – सप्रसंग व्याख्या करें ।
उत्तर- प्रस्तुत पंक्तियाँ महाकवि सूरदास द्वारा रचित ‘पद’ से ली गई हैं। इसमें बालकृष्ण की भोजन करने की मनमोहक बाल-सुलभ चपलता का अद्भुत और सजीव चित्रण किया गया है, जिसे देखकर माँ यशोदा असीम आनंद का अनुभव कर रही हैं। इन पंक्तियों में सूरदास जी कहते हैं कि नंदबाबा की गोद में बैठकर बालक श्रीकृष्ण भोजन कर रहे हैं। खाते समय उनकी आदत है कि वे कुछ तो अपने मुंह में डालते हैं—जैसे दही, माखन, और मिश्री को मिलाकर खाते हैं—और कुछ भोजन (अन्न या व्यंजन) धरती पर गिरा देते हैं।
24. व्यक्ति से नहीं हमें तो नीतियों से झगड़ा है, सिद्धांतों से झगड़ा है, कार्यों से झगड़ा है।” – आशय स्पष्ट करें.
उत्तर- यह प्रसिद्ध पंक्ति लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा 5 जून 1974 को पटना के गांधी मैदान में दिए गए ऐतिहासिक ‘सम्पूर्ण क्रांति’ भाषण से ली गई है। इसका आशय यह है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी व्यक्ति या नेता से व्यक्तिगत दुश्मनी या द्वेष नहीं होना चाहिए। असली विरोध उन गलत नीतियों सिद्धांतों और जनविरोधी कार्यों से होना चाहिए जो देश और समाज के हित में न हों। सत्ता में बैठा व्यक्ति अगर जनहित के खिलाफ काम करता है, तो विरोध उसी गलत कार्य और विचारधारा का होना चाहिए, न कि व्यक्ति विशेष का ।
25. जयप्रकाश नारायण अमेरिका में क्या-क्या काम करते थे और क्यों ?
उत्तर- जयप्रकाश नारायण उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अमेरिका गए थे। चूँकि वहाँ पढ़ाई का खर्च बहुत अधिक था और उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे, इसलिए अपना खर्च उठाने और फीस भरने के लिए उन्होंने होटलों में बर्तन धोए, खेतों (अंगूर के बागानों) में काम किया, कारखानों में फल पैक किए और गैरेज में मैकेनिक का काम किया । अमेरिका में विभिन्न मज़दूरों वाले काम करने के कारण ही उन्हें श्रमिक वर्ग की कठिनाइयों और उनकी समस्याओं का वास्तविक ज्ञान हुआ, जिसने उनके मन में ‘मार्क्सवाद’ और ‘समाजवाद’ के प्रति गहरा लगाव पैदा किया। बाद में, अपनी बीमार माँ की हालत खराब होने के कारण वे अपनी पीएचडी पूरी किए बिना ही 1929 में भारत लौट आए ।
26. ‘उसने कहा था’ शीर्षक कहानी का केन्द्रीय भाव क्या है ? वर्णन करें ।
उत्तर- ‘उसने कहा था’ प्रथम विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि में लिखी गयी कहानी है। गुलेरीजी ने लहनासिंह और सबेदारनी के माध्यम से मानवीय संबंधों का नया रूप प्रस्तुत किया है। लहना सिंह सूबेदारनी के अपने प्रति विश्वास से अभिभूत होता है, क्योंकि उस विश्वास की नींव में बचपन के संबंध है। सबेदारनी का विश्वास ही लहनासिंह को उस महान त्याग की प्रेरण देता है।
कहानी एक और स्तर पर अपने को व्यक्त करती है। प्रथम विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि पर यह एक अर्थ में युद्ध-विरोधी कहानी भी है। क्योंकि लहनासिंह के बलिदान का उचित सम्मान किया जाना चाहिए था परन्तु उसका बलिदान व्यर्थ हो जाता है और लहनासिंह का करुण अंत
युद्ध के विरुद्ध में खड़ा हो जाता है। लहनासिंह का कोई सपना पूरा नहीं होता।
Bihar Board Class 12th Quarterly Exam 2026 hindi Subjective Questions PDF
नीचे दिए गए लिंक से छात्र hindi विषय के Subjective Questions का PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
नोट- यह प्रश्नपत्र और उत्तर 12th का त्रैमासिक परीक्षा 2026 का है । hindi Question Paper 2026
Quarterly Exam 2026 hindi Question Paper क्यों महत्वपूर्ण है?
- परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलती है।
- महत्वपूर्ण प्रश्नों कीपहचान होती है।
- बोर्ड परीक्षा की तैयारी मजबूत होती है।
- समय प्रबंधन का अभ्यास होता है।
- कमजोर अध्यायों की पहचान कर सुधार किया जा सकता है।
Important Links
| QUARTERLY EXAM 2026 | CLASS 12TH |
| ROUTINE | CLICK HERE |
| SUBJECTIVE QUESTION ANSWER PDF | CLICK HERE |
| HINDI QUESTION PAPER | CLICK HERE |
| WHATSAPP GROUP | JOIN |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
| YOU TUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |
निष्कर्ष
यदि आप बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे हैं, तो Bihar Board Class 12th Quarterly Exam 2026 Hindi Question Paper आपके लिए बेहद उपयोगी है। इस प्रश्न पत्र को हल करके आप अपनी तैयारी का सही आकलन कर सकते हैं और बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।



