कक्षा 9वीं त्रैमासिक परीक्षा 2026- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 9वीं की जून त्रैमासिक परीक्षा 2026 का रूटिन जारी कर दिया है। यह परीक्षा 26 जून 2026 से शुरू होकर 28 जून 2026 तक आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। यदि आप भी बिहार बोर्ड से कक्षा 9वीं में अध्ययन कर रहे हैं, तो अब आपको वार्षिक परीक्षा से पहले त्रैमासिक परीक्षा (जून) में शामिल होना अनिवार्य होगा। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि-
- कक्षा 9वीं की त्रैमासिक परीक्षा (जून) क्या है?
- इसमें कौन-कौन छात्र छात्राएं सम्मिलित हो सकते हैं?
- प्रश्न पत्र कहां से आएगा?
- कितने सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे?
- कॉपी का जांच कहां होगा?
- परीक्षा सेंटर कहां रहेगा?
- एडमिट कार्ड जारी होगा या नहीं?
- परीक्षा में फेल होने पर क्या होगा?
- रिजल्ट कहां जारी होगा और कैसे देख सकते हैं?
- कक्षा 9वीं त्रैमासिक परीक्षा 2026 का रूटिन क्या है?
- और भी संपूर्ण जानकारी 9th त्रैमासिक परीक्षा जून 2026 से संबंधित
9वीं त्रैमासिक परीक्षा 2026
| परीक्षा का नाम | 9वीं त्रैमासिक परीक्षा 2026 |
| बोर्ड | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति |
| परीक्षा प्रारंभ | 26 जून 2026 |
| परीक्षा समाप्त | 28 जून 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| सेंटर | अपना स्कूल/कॉलेज |
| OFFICIAL UPDATE | CLICK HERE |
कक्षा 9वीं त्रैमासिक परीक्षा 2026
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में पढ़ाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं के लिए नियमित जांच परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में जून माह में कक्षा 9वीं की त्रैमासिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई की स्थिति जांचना तथा बोर्ड पैटर्न की तैयारी कराना है।
कक्षा 9वीं की त्रैमासिक परीक्षा (जून) क्या है?
त्रैमासिक परीक्षा यानी Quarterly Exam स्कूल स्तर पर आयोजित होने वाली आंतरिक परीक्षा होती है। इसका उद्देश्य छात्रों की तैयारी जांचना, पढ़ाई की प्रगति देखना और आगामी वार्षिक परीक्षा के लिए तैयार करना होता है। यह परीक्षा बिहार बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों में आयोजित की जाती है।
इसमें कौन-कौन छात्र छात्राएं सम्मिलित हो सकते हैं?
- बिहार बोर्ड से कक्षा 9वीं में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राएं
- सरकारी एवं निजी विद्यालय के विद्यार्थी
- जिन छात्रों का विद्यालय में नामांकन हो चुका है
विद्यालय द्वारा इस परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य किया जा सकता है।
9वीं त्रैमासिक परीक्षा 2026 रूटिन
| तिथि | प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
| 26 जून | मातृ भाषा | द्वितीय भारतीय भाषा |
| 27 जून | विज्ञान, संगीत | सामाजिक विज्ञान |
| 28 जून | गृह विज्ञान | अंग्रेजी |
प्रश्न पत्र कहां से आएगा?
कक्षा 12वीं के त्रैमासिक परीक्षा जून का प्रश्न पत्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति तैयार करके भेजेगा उसके साथ साथ उत्तर पुस्तिका भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ही तैयार करके भेजेगा।
कितने सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे?
त्रैमासिक परीक्षा में सामान्यतः अप्रैल से जून तक पढ़ाए गए चैप्टर से प्रश्न पूछे जाते हैं। क्योंकि यह त्रैमासिक परीक्षा है। इसलिए इस परीक्षा में आपके विद्यालय में जून माह तक पढ़ाए गए पाठ से प्रश्न आएंगे
कॉपी की जांच कहां होगी?
कक्षा 09वीं के त्रैमासिक परीक्षा जून के कॉपी का मूल्यांकन आपके विद्यालय के स्तर पर ही होगा।
परीक्षा सेंटर कहां रहेगा?
यह बोर्ड परीक्षा नहीं है, इसलिए परीक्षा अपने ही स्कूल में होगी बाहरी सेंटर नहीं बनाया जाएगा छात्र अपने विद्यालय में ही परीक्षा देंगे
एडमिट कार्ड जारी होगा या नहीं?
इस परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड अलग से Admit Card जारी नहीं करता। स्कूल स्तर पर उपस्थिति , रोल नंबर, क्लास रूटिन के आधार पर परीक्षा ली जाती है। कुछ स्कूल ID Card मांग सकते हैं।

परीक्षा में फेल होने पर क्या होगा?
क्योंकि यह विद्यालय के स्तर पर आयोजित होने वाली एकमात्र त्रैमासिक जांच परीक्षा है। इसलिए इस परीक्षा में कोई भी फेल नहीं करेगा। हालांकि इस परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है। और इसका अंक annual एग्जाम 2027 में नहीं जोड़े जाएंगे। यदि लगातार अनुपस्थित रहते हैं तो विद्यालय कार्रवाई कर सकता है।
रिजल्ट कहां जारी होगा?
इस त्रैमासिक परीक्षा जून का रिजल्ट आपके विद्यालय के स्तर पर जारी किया जाएगा। हालांकि इसके परीक्षा परिणाम को अपलोड करने के लिए समिति का ऐप बनाया गया है। अर्थात की समिति के एप पर भी आप इस परीक्षा का परिणाम देख पाएंगे।
Download Link Of 09th Intermediate Quarterly Exam June 2026 Routine
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप अपने परीक्षा का रूटीन डाउनलोड कर सकते हैं।
| CLASS 09TH | Intermediate Quarterly Exam June |
| SESSION | 2026-27 |
| EXAM ROUTINE | CLICK HERE |
| QUESTION PAPER | CLICK HERE |
| OFFICIAL UPDATE | CLICK HERE |
| OFFICIAL WEBSITE | CLICK HERE |
| TELEGRAM | JOIN |
| WHTSAPP CHANNEL | CLICK HERE |
| YOU TUBE | SUBSCRIBE |
मैट्रिक-इंटर पास प्रोत्साहन राशि 2026: 25 मई से शुरू होगा आवेदन



